जिलाधिकारी ने किया फाल्गुनी महादेवा मेले की तैयारियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

शमीम अंसारी

महादेवा मेला की तैयारियां पूरी, 16 फरवरी से मेला की शुरुआत

बाराबंकी। शनिवार को पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा फाल्गुनी मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, एडिशनल एसपी अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्राधिकार रामनगर सौरभ कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी सहित सम्बंधित अधिकारियों के साथ लोधेश्वर महादेवा के फाल्गुनी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने महादेवा मेला परिसर का भ्रमण कर सम्बन्धित अधिकारियों को साफ- सफाई के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी, बैरीकेडिंग चेक करते हुए अंदर के रास्ते से अभरण सरोवर पहुंचे वहां पहुंचकर सरोवर में बैरीकेडिंग सहित जाल लगाने के निर्देश दिए। मेला में लगने वाली दुकानों का भी निरीक्षण किया। लोधेश्वर महादेवा के दूसरे गेट पर लोकनिर्माण विभाग के द्वारा कराए गए कार्य को देखा और कंक्रीट पर डामर डलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद लोधेश्वर महादेवा मंदिर परिसर पहुंचे वहां पर हाईमास्ट लाइट सही न होने पर उसे तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत से बने रैन बसेरा का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*डीएम और एसपी ने लोधेश्वर में किया जलाभिषेक*

बाराबंकी, जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी श्री पवन कुमार ने लोधेश्वर महादेवा मंदिर के गर्भ ग्रह पहुंचकर श्री लोधेश्वर शिवलिंग पर विधि विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की मंगल कामना की। इस अवसर पर पुजारी श्री आदित्य तिवारी और अखिल तिवारी द्वारा पूजा कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

*लोधेश्वर महादेवा मेला की तैयारियां पूरी, 16 फरवरी से मेला शुरू*

*श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बनाई गई बैरीकैडिंग*

बाराबंकी, जिले की रामनगर तहसील स्थित लोधेश्वर महादेवा फाल्गुनी मेला रविवार 16 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा धाम में फाल्गुनी मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला में समुचित प्रकाश की व्यवस्था, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, बोहनिया सरोवर की सफाई, शौचालयों और चेंजिंग रूम आदि व्यवस्थाएं तहसील और ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा पूरी कर ली गई है। लोधेश्वर महादेवा के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बल्ली लगाकर मजबूत बैरीकेडिंग की गई है। पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम नजर आएंगे। लोधेश्वर महादेवा मेला में दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी लगाए गए है जिनके द्वारा साफ-सफाई की जा रही है। अन्य सभी समुचित व्यवस्थाए पूरी कर ली गयी है। जिलाधिकारी ने चौकाघाट का निरीक्षण कर पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

Don`t copy text!