युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स
बदायूं सिविल लाइन के एक गांव की युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है।सिविल लाइन के गांव की रहने वाली युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने भाई, भाभी व प्रेमी सहित छह लोगों पर घर पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले तीन साल से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बावट का रहने वाला अवध पटेल के साथ रिश्ते में थी। अवध ने शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया। जब भी उसने शादी की बात की तो टालता रहा। इस दौरान अवध की बहन खुशबू और पीड़िता की भाभी के उकसाने पर उसे कई बार मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अवध के जीजा शैलेश ने भी कई बार उससे छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो अवध ने शादी से इंकार कर दिया।27 फरवरी को अवध उसे बरेली से बदायूं लेकर आया, जहां पहले से ही अवध के पिता लाल बहादुर, जीजा शैलेश व उसकी पत्नी रुचि, खुशबू और शरद मौजूद थे। घर पहुंचते ही इन सभी ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान अवध ने पीड़िता का गला दबाने की भी कोशिश की। किसी तरह वह बचकर निकली और पुलिस को फोन किया। उसका मौसेरा भाई उसे हरप्रसाद मंदिर पर छोड़ गया जहां से पुलिस उसे अपने साथ ले आई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उसे अपनी जान का खतरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनेाज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर छह लोगों पर केस दर्ज कर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स