बदायूं। जनपद में होली का पर्व पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया गया। लोग एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते नजर आए। होलिका दहन के बाद, ठंडई और भांग का आनंद लिया जनपद में हर ओर एक अजब सी मस्ती, गजब का जोश व खुशी। फिजाओं में उड़े अबीर-गुलाल व पिचकारी से छूटी रंग-बिरंगी बौछार, तो ऐसा लगा मानों सारा जहां रंगीन हो उठा हो। इसी के साथ गूंज उठा कबीरा सारा रा रा रा रा. बुरा ना मानों होली है। जिले में कुछ इसी अंदाज में रंगों का पर्व होली पूरे जोश व उमंग के साथ मनाई गई। सारे गिले-शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे को रंगों से सराबोर करने को आतुर दिखे। बच्चों की टोली का हुड़दंग परवान न चढ़ते देख युवा व बुजुर्ग भी उसमें शामिल हो लिए। शाम को एक दूसरे के घर जाकर बधाईयां देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। जनपद में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द के साथ शांति से होलिका पर्व संपन्न किया गया।शुक्रवार की सुबह को होलिका दहन के बाद वहीं से लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाना शुरू कर दिया। एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। शहर में जगह-जगह होलिका दहन के साथ रंगोत्सव के पर्व में उत्साह, उल्लास और सौहार्द की भावना दिखी है। शहर की सड़कों से घरों और सार्वजनिक स्थलों पर लोग एक शुरू को रंग लगाते नजर आये हैं। अबीर-गुलाल और रंग लगाकर एक-दूसरे को सरावोर करते नजर आये। वहीं शहर के सर्राफा बाजार से चौपाई (जुलूस) दो दर्जन से अधिक वाहनों के साथ निकाला गया। जिसमें वाहनों पर पैदल होली खेलते हुए निकले, जिसमें महिलाएं, पुरूष और बच्चे शामिल रहे। डीजों की धुन पर जुलूस में मस्ती और ज्यादा हो गई। शहर के पुराना सर्राफा बाजार से शुरू होकर रजी चौक, नई सराय, शहबाजपुर, टिकटगंज चौराहा, हलवाई चौक, कोतवाली, घंटाघर, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपीचौक, लोटनपुरा, छह सड़का, गांधी ग्राउंड, पनबड़िया, सुभाष चौक, पुराना सर्राफा बाजार में जाकर समाप्त हो गया। इधर लोगों ने दोपहर दो बजे तक होली खेली और फिर स्नानकर नये वस्त्रों को पहना फिर एक-दूसरे के घर बधाइयां देने को निकल पड़े। जिसका सिलसिला देररात तक चलता रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

