संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला वरन में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट हुई है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र गांव नगला वरन में एक विवाहित की संदिग्ध रोहिताश पत्नी वीरवती ( 22) संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।महिला की मौत की सूचना पर मयके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। वहीं सूचना पर रोते बिलखते पहुचे मायके पक्ष के लोगों ने बताया।महिला के मायके जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला में बीती रात मायके पक्ष के लोगों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिवार में हो रहे झगड़े के दौरान बीच बचाब के दौरान महिला के पेट में लत लग गई थी। महिला दो महीना की गर्भवती थी। पेट में लत लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई।परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया उसके बाद महिला अपने ससुराल आ गई। जहां बीती रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मेहरा की मौत से परिजनों का रो रो कर बुला बुरा हाल है।
इस सम्बंध में कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

