सवारी भरा छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया,सात घायल, चालक की हालात नाजुक।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। मुजरिया कछला मार्ग पर रात में मुजरिया की ओर आ रहे छोटा हाथी वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर सात लोग घायल हो गए जिसमें चालक की हालात नाजुक होने पर दिल्ली रेफर किया गया है।
रात लगभग 12 बजे सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन के एक परिवार के लोग रिश्तेदारों के साथ छोटा हाथी वाहन से कासगंज की ओर से मंगनी की दावत खा कर वापस लौट रहे थे कि मुजरिया क्षेत्र के मुजरिया कछला मार्ग पर गांव अलीगंज के पास अचानक अनियंत्रित होकर वाहन पेड़ से टकरा गया।
तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन जैसे ही पेड़ से टकराया चीख पुकार मच गई।आसपास के लोगों ने सभी सवारियों को वाहन से निकाला जिसमें शकील पुत्र मो शरीफ, इयान पुत्र शकील,अल शिफा पुत्री गुलाम हुसैन,रानी पत्नी गुलाम हुसैन,गुड़िया पत्नी शकील,शबाना पत्नी छोटा निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन सहसवान के साथ ही वाहन चालक फहीम पुत्र शहजाद उर्फ टल्ली निवासी मोहल्ला नसरुल्लागंज सहसवान घायल हो गए।
वाहन में लगभग 12 सवारी भरी हुई थी जिसमें से घायल छ लोगों को तीन एम्बुलेंस की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया।
चालक को जिला अस्पताल से हालत नाजुक होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

