बालाजी निजी आई.टी.आई., पीलीभीत में डिजिशक्ति योजना के तहत 305 प्रशिक्षार्थियों को टैबलेट वितरित
शमीम अंसारी बाराबंकी
पीलीभीत, 22 मार्च 2025 – बालाजी निजी आई.टी.आई., पीलीभीत में डिजिशक्ति योजना के तहत 305 प्रशिक्षार्थियों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक दीपक सक्सेना एवं संरक्षक हरिओम चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल शिक्षा में सक्षम बनाना और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। टैबलेट के माध्यम से प्रशिक्षुओं को कौशल विकास और ऑनलाइन प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा, जिससे वे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम प्रकाश (विभाग संचालक, बरेली विभाग), संजीव प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष, भाजपा पीलीभीत), अजय सिंह गंगवार (ब्लॉक प्रमुख, ललौरीखेड़ा) और दिग्विजय चौधरी (अध्यक्ष, गन्ना समिति पीलीभीत) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का स्वागत बैच लगाकर दीपक सक्सेना और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत हरिओम चौधरी ने किया। आशीष चौहान ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने डिजिशक्ति योजना के तहत मिलने वाले उपकरणों के उपयोग की जानकारी प्राप्त की और इसे अपने भविष्य संवारने के लिए सही दिशा में प्रयोग करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।
बालाजी निजी आई.टी.आई. की प्रबंधक ने कहा कि यह कदम न केवल शिक्षा को डिजिटल रूप में लाने का प्रयास है, बल्कि प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में नगर प्रचारक सोनवीर, राजवीर, हाशिमुद्दीन, धर्मपाल (जिलाध्यक्ष, पंचायत राज्य कर्मचारी संघ), नरेश सिंह, प्रेम प्रकाश, प्रभात गंगवार, शमा खान, तेज बहादुर, केशव राठौर, अनुराधा सक्सेना, अभिषेक कुमार, अनीता, विमला देवी और भगवान दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

