सभी के अन्दर वसुधैव कुटुंबकम् की भावना होनी चाहिए: विजय सिंह
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
शिव पूजन स्मृति सेवा ट्रस्ट परिवार ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को कराया भोजन
बाराबंकी। शिव पूजन स्मृति सेवा ट्रस्ट के सहयोग से स्मृतिशेष शिव पूजन सिंह की पुण्यतिथि संस्था के संस्थापक एवं समाजसेवी विजय कुमार सिंह ‘मुन्ना’ ने सफेदाबाद के भुहेरा स्थित मातृ पितृ सदन (वृद्धाश्रम) में आवासित वृद्धजनों को भोजन करवाया। साथ ही परोसगारी भी की। वहीं वृद्धजनों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विजय कुमार सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि हम सभी के अन्दर वसुधैव कुटुंबकम् की भावना होनी चाहिए। सभी अपने हैं अगर कोई निराश्रित, असहाय, अनाथ एवं दुखी है तो हमें उसकी सेवा करना चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है। सच्चे मन से की गई सेवा ईश्वर तक पहुँचती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी वृद्धों को भार समझती है। वृक्ष पुराना हो जाये उसमें फल आना तो बन्द हो सकता है लेकिन छाया फिर भी देता है। हमें वृद्वजनों का सम्मान करना चाहिए। कुछ समय निकालकर वृद्धजनों के पास बैठकर उनका अनुभव प्राप्त करना चाहिए। वृद्धजनों का अनुभव हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर समाजसेवी प्रद्युम्न कुमार सिंह, मातृ पितृ सदन प्रबंधक कमलेश कुमार, लेखाकार सतेंद्र कुमार, ममता अवस्थी, अनुज कुमार, राजलक्ष्मी, नीलम, अमन कुमार, शीला, शिली, सुमन, राजरानी, शहजादा बानो, सुषमा, डॉ शोभा अग्रवाल, कान्हा सिंह आदि उपस्थित रहे।
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

