बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की जनता को एक और सौगात मिली, बड़ेरिया जरीफपुर गढ़िया मार्ग के मध्य महावा नदी पर पुल एवं एप्रोच मार्ग शासन द्वारा स्वीकृत,
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
शासन ने पुल एवं अप्रोच मार्ग के लिए 21 करोड़ 84 लाख 93हजार रु किए स्वीकृत, प्रथम किस्त के रूप में 2 करोड़ 18 लाख 19 हजार रुपए की धनराशि अब मुक्त,
सहसवान, बदायूं। वर्षा ऋतु में सहसवान विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा ग्रामों के हजारों लोग बीते कई दशकों से बाढ़ की विभिषका का दशं झेल रहे है लोगों को बाढ़ की विभिषका से मुक्ति दिलाए जाने के लिए ग्राम ग्राम तेलिया नगला निवासी समाजसेवी तिलक सिंह पुत्र अमर सिंह ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में तथा सहसवान तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ेरिया तथा जरीफपुर गढ़िया मार्ग के मध्य बहने वाली महावा नदी पर पुल बनवाए जाने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ,लोक निर्माण विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजे गए पत्र में की गई मांग रंग लाई और समाज सेवी तिलक सिंह के पत्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम बड़ेरिया तथा जरीफ नगर गढ़िया मार्ग के मध्य बहने वाली महावानदी पर यातायात में क्षेत्रीय जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए 21 करोड़ 84 लाख 93 हजार रुपए की राशि पुल एवं एप्रोच मार्ग के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 2 करोड़ 18 लाख ₹19000 की राशि वित्तीय वर्ष 2024 /25 में अबमुक्त कर पुल एवं एप्रोच मार्ग पर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग बदायूं को पत्र प्रेषित किया है। बड़ेरिया तथा जरीफपुर गढ़िया मार्ग के मध्य महावा नदी पर पुल एवं एप्रोच मार्ग शासन द्वारा स्वीकृत किए जाने की जानकारी क्षेत्र वासियों को जैसे ही लगी क्षेत्रवासी खुशी से झूम उठे तथा एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर बधाई दी तथा पुल एवं एप्रोच मार्ग के लिए कई वर्षों से बनवाए जाने के लिए संघर्ष कर रहे समाज सेवी तिलक सिंह के प्रयासों की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी तथा कहा कि समाज सेवी तिलक सिंह के प्रयासों से क्षेत्र को प्रदेश सरकार द्वारा अवरुद्ध विकास का रास्ता खुलवाए जाने से क्षेत्र वासियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है।
ज्ञात रहे सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम निवासी तौफी नगला निवासी समाजसेवी तिलक सिंह कई दशकों से प्रतिवर्ष होने वाली बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानी को निजात दिलावाए जाने के लिए कई वर्षों से प्रयास कर रहे हैं वह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री के अलावा अनेक उच्च पदों पर विराजमान जनप्रतिनिधियों को सैकड़ो की तादाद में पत्र भेजकर विकास कार्य कराए जाने के लिए मांग करते रहते हैं उनके प्रयासों से क्षेत्र में कई विकास योजनाए शासन द्वारा स्वीकृत की गई है जिन पर काम चल रहा है तथा ग्राम नगला वरन महाव नदी पुल पर उनके ही प्रयासों से शासन द्वारा पुल एवं एप्रोच मार्ग की स्वीकृति प्रदान होने के बाद पुल एवं एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है ।
समाज से सेवी तिलक सिंह द्वारा क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम बड़ेरिया तथा जरीफपुर गढ़िया मार्ग के मध्य महाव नदी पर पुल न होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी को देखते हुए उपरोक्त मार्ग पर पुल एवं एप्रोच मार्ग बनवाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के मंत्री को पत्र भेजकर ग्राम बड़ेरिया तथा जरीफपुर गढ़िया मार्ग के मध्य पुल एवं एप्रोच मार्ग बनवाए जाने के लिए मांग की थी मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लोक निर्माण विभाग क्षेत्रीय विधायक के अलावा दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा था।
जिस पर लोक निर्माण विभाग मंत्री के प्रमुख सचिव ने प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लखनऊ द्वारा बदायूं लोक निर्माण विभाग को प्रेषित पत्र संख्या 123/ 2025/ 846/ 23/60 99/55 /23 मार्च वर्ष 2025 में बताया की शासन द्वारा सहसवान तहसील क्षेत्र के विधानसभा बिल्सी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरीफपुर गढ़िया ग्राम बड़ेरिया मार्ग के मध्य महावा नदी पुल एवं एप्रोच मार्ग की स्वीकृति प्रदान कर पुल एवं एप्रोच मार्ग के निर्माण कार्य पर होने वाली व्यय धनराशि 21 करोड़ 84 लाख 93000 रुपए की भी स्वीकृति प्रदान कर वर्ष 2024 25 वित्तीय वर्ष के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में दो करोड़ 18 लाख 29 हजार रुपए की प्रथम किस्त की धनराशि भी अब मुक्त कर दी तथा पुल एवं एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराए जाने के निर्देश दिए जैसे ही ग्राम बड़ेरिया तथा जरीफ पुर गढ़िया मार्ग के मध्य बहने वाली महावा नदी पुल एवं एप्रोच मार्ग शासन द्वारा स्वीकृत किए जाने की जानकारी जैसे ही क्षेत्र वासियों को मिली क्षेत्रवासी खुशी से झूम उठे और उन्होंने कई दशकों से क्षेत्र वासियों की प्रमुख मांग पूर्ण कराए जाने के लिए संघर्षशील क्षेत्रीय समाजसेवी तिलक सिंह के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा करते उन्हें बधाई दी तथा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का जश्न मनाया।
समाजसेवी तिलक सिंह ने बताया कि उपरोक्त मार्ग के मध्य महावा नदी पर पुल एवं एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद ढाई दर्जन से ज्यादा ग्रामों के हजारों ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं