चांद के दीदार होने के बाद कमेटी का ऐलान सोमवार को ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाएगा
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली,बदायूं। चांद के दीदार होने के बाद कमेटी का ऐलान सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। नगर में मस्जिद, दरगाह और ईदगाह में ईद की नमाज का टाइम तय कर दिया गया है। नगर की ईदगाह में ईद की नमाज काजी इजहार अशरफ सुबह 9 : 30 बजे अदा कराएंगे।
नगर की जामा मस्जिद में ईद की नमाज हाफिज मुक्तदिर अहमद 7 : 30 बजे नमाज अदा कराएंगे। बिलाल मस्जिद में हाफिज शादाब रजा उवैसी सुबह 7 : 30 बजे, कादरी मस्जिद में मौलाना अफलाक 9 : 15 बजे, नफीस मस्जिद में हाफिज मजहर खान 8 : 00 बजे, मस्जिद नूर ए इलाही में हाफिज जैनुल आबदीन 8 : 00 बजे, मदीना मस्जिद में मौलाना रफीक अहमद 8 : 00 बजे, इब्राहीम खां बाली मस्जिद में हाफिज मो. अली 9 : 30 बजे नमाज ईद की नमाज अदा कराएंगे। वही मोहल्ला गदरपुरा स्थित मरकज बाली मस्जिद में मौलाना नसीम अख्तर कासमी 8 : 00 बजे ईद की नमाज अदा कराएंगे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं