डीएम ने अधिकारियों संग किया बाढ़ प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं । जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को सिंचाई विभाग बाढ़खण्ड द्वारा कराए जा रहे बाढ़ प्रबंधन हेतु कराए जा रहे कार्यों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जनपद में बाढ़ से बचाव के लिए कराया जा रहे कटान रोधी व अन्य कार्यों को प्रत्येक दशा में जून 2025 के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान तहसील सदर के चंदनपुर हुसैनपुर तटबंध पर ग्राम ढाक नगला में लगभग 3.6 करोड़ रुपए से कराए जा रहे कार्यों व तहसील सहसवान के गंगा महावा तटबंध पर ग्राम नगला बरन अन्तर्गत लगभग 3.46 करोड़ रुपए के कार्याें तथा ग्राम नगला कोतल में लगभग 1.21 करोड़ रुपए से बाढ़ प्रबंधन हेतु कराए जा रहे कटान रोधी व अन्य कार्याें का निरीक्षण किया। कहा कि सभी कार्य जून के प्रथम सप्ताह तक प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जाने चाहिए।
उन्होंने ग्राम वासियों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!