अर्टिका कार ने बाइक चालक को मारी टक्कर,बाइक पर बैठी बालिका की मौके पर हुई मौत,चालक गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी

पुलिस ने मृतका के शव को सील पीएम को भेजा,घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा,

 

सहसवान, बदायूं। बदायूं-मेरठ राज्य मार्ग संख्या-18 के सहसवान जरीफनगर मार्ग के मध्य करीब नगर के निकट पेट्रोल पंप से  बाइक में पेट्रोल डलवाकर बाइक सवार गुलाबी सिंह अपनी रिश्तेदारी 10 वर्षीय बालिका लक्ष्मी को लेकर जैसे ही रोड पर आया की तीव्र गति से आ रही अर्टिका कार चालक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।जिससे बाइक पर बैठी बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई घायल होने पर उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई तथा बाइक चालक गुलाबी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना को अंजाम देने के बाद अर्टिगा कार चालक मय कार के भागने में सफल हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची थाना जरीफ नगर पुलिस ने मृतक बालिका के शव को सील करके पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा तथा घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा है। मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!