बदायूं।बिसौली कस्बे में मुंसिफ कोर्ट के सामने दुकानदार का शव बृहस्पतिवार की सुबह शराब की दुकान के बराबर से बह रहे नाले में पड़ा मिला। सुबह करीब दस बजे ठेके पर शराब लेने पहुंचे लोगों ने नाले में युवक को देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
बिसौली कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी नीरज (45) पुत्र रामवीर सिंह मुंसिफ कोर्ट के सामने घड़ी की दुकान चलाता था। वर्षों से वह घड़ी बेचने व सही करने का काम करता आ रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। दो भाइयों में वह बड़ा था। बुधवार शाम को वह दुकान से घर नहीं पहुंचा तो मां और भाई ने सोचा कि कहीं रुक गया होगा। क्योंकि अक्सर वह शराब के नशे में घर नहीं आता था।
शराब के नशे में हादसा होने की आशंका:-बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे उसका शव शराब के ठेके के पास नाले में लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नाले से निकालकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मां व भाई पंकज मौके पर पहुंच गए। पंकज ने बताया कि नीरज शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में आया होगा और नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि नाले में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।परिजन किसी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं। फिर भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

