जिले में बिना पंजीकरण चल रहे 1412 ई-रिक्शा सीज

मुकीम अहमद अंसारी

देहात व कस्बों में भी चेकिंग अभियान चलाकर अवैध ई-रिक्शों पर होगी कार्रवाई:-एआरटीओ

बदायूं।बिना नंबर चल रहे ई-रिक्शा पर शासन से कार्रवाई के निर्देश के बाद जिले में एक से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया गया।अभियान के तहत 1412 ई-रिक्शा सीज किए गए।अब इनको कबाड़ में बेच दिया जाएगा। सड़क हादसों को रोकने के लिए शासन की ओर से निर्देश मिले थे कि एआरटीओ, पीटीओ व यातायात प्रभारी टीम बनाकर कार्रवाई करें।एक से लेकर 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा का संचालन बंद कराया गया। इस दौरान करीब चार हजार से अधिक ई-रिक्शा में से 1412 को सीज किया गया। यातायात प्रभारी आरएल राजपूत का कहना है कि भले ही अभियान समाप्त हो गया हो, लेकिन बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा सड़क पर नहीं चलेंगे।
शहर में अधिकांश ई-रिक्शा बिना नंबर थे,वह बंद करा दिए गए हैं।देहात क्षेत्र में थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। इस पर जिम्मेदारी से काम नहीं किया है।अब देहात और कस्बों में भी चेकिंग अभियान चलवाकर अवैध ई-रिक्शों पर कार्रवाई कराएंगे। -अमरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!