तेज हवा बारिश से 9 घंटे बाधित रही बिजली, अंडरग्राउंड केबिल व ओसीबी में फाल्ट, सुबह छह बजे से 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप,
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। सहसवान नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज हवा बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। जानकारी के अनुसार, अंडरग्राउंड केबिल व ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) में फाल्ट आ गया, जिसके कारण सुबह छह बजे से 3 बजे तक पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
स्थानीय निवासियों को सुबह से ही बिजली न होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़। दैनिक कार्यों के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई।
जेई हड़ताल पर होने के कारण
विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी जल्द से जल्द समस्या को ठीक करने के प्रयास में जुटे रहे तब कहीं जाकर 3:00 बजे विद्युत सप्लाई सुचारु हो सकी।
विद्युत उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की थी और विद्युत आपूर्ति 3:00 बहाल कर दी गई
विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने सुबह से ही सभी विद्युत कर्मचारियों को बिजली घर बुला लिया ताकि जल्द से जल्द विद्युत सप्लाई सुचारु हो सके।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

