सूप तो सूप, छलनी भी … ट्रम्प ने बाइडन से कहाः सैक्स स्केंडल्स का जवाब दो

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका के राष्ट्रपति ने अपने चुनावी प्रतिस्पर्धी से मांग की है कि वे अपने सैक्स स्केंडल्स का जवाब दें।
डोनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि पूर्व उप राष्ट्रपति और 2020 के  चुनावों में डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बाइडन को अपने सैक्स स्केंडल्स के बारे में जवाब देना चाहिए। ट्रम्प ने, जिन पर दसियों महिलाओं ने विवाहेतर शारीरिक संबंधों का आरोप लगाया है, कहा है कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है लेकिन बाइडन को स्पष्टीकरण देना चाहिए। इससे पहले ट्रम्प पर आरोप था कि अश्लील फ़िल्मों की एक एक्ट्रेस से उनके अवैध संबंध थे और उन्होंने सन 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले मुंह बंद रखने के लिए उसे पैसे दिए थे।

हाल ही में जो बाइडन के कार्यालय की कर्मचारी तारा रीड ने अपनी एक शिकायत में कहा था कि बाइडन ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। उनका कहना था कि यह मामला तीस साल पहले का है। अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडन पर इस मामले में जवाब देने के लिए काफ़ी दबाव है लेकिन उन्होंने अब तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है

Don`t copy text!