सहसवान तहसील से छह राजस्व निरीक्षक स्थानांतरित, सहसवान तहसील से छह राजस्व निरीक्षक स्थानांतरित, दो फर्रुखाबाद एक बरेली तीन बदायूं जनपद की तहसीलों में स्थानांतरित
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। शासन ने बदायूं जनपद की सहसवान तहसील में तैनात छह राजस्व निरीक्षकों में राजस्व निरीक्षक नदीम अहमद लाल बहादुर को फर्रुखाबाद वेद प्रकाश भास्कर को बरेली तथा बदायूं जनपद में ही विनोद कुमार धर्मपाल सिंह को बिल्सी तहसील तथा शशिकांत शर्मा को बदायूं सदर तहसील स्थानांतरित किया है।
स्थानांतरित किए गए सभी राजस्व निरीक्षकों को तहसीलदार द्वारा कार्य मुक्त कर दिया गया। वही बदायूं जनपद की तहसील बिल्सी के लिए स्थानांतरित किए गए राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार धर्मपाल सिंह ने तथा बदायूं सदर की तहसील में राजस्व निरीक्षक शशिकांत शर्मा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
ज्ञात रहे लेखपाल विनोद कुमार,धर्मपाल सिंह,नदीम अहमद, शशिकांत शर्मा, लाल बहादुर,वेद प्रकाश भास्कर, सहसवान तहसील में तैनात थे जिन्हें शासन द्धारा राजस्व पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई प्रोन्नति के उपरांत शासन द्धारा उनको प्रशिक्षण के लिए भेजा गया प्रशिक्षण के उपरांत उपरोक्त प्रोन्नत हुए राजस्व निरीक्षकों को प्रशिक्षण के उपरांत शासन द्वारा सहसवान तहसील को ही स्थानांतरित कर दिया गया जहां उन्हें तहसीलदार द्धारा कार्य क्षेत्र का भी आवंटन कर दिया गया था।
शासन द्धारा राजस्व निरीक्षकों की स्थानांतरित सूची में प्रोन्नत हुए राजस्व निरीक्षकों में दो को जनपद फर्रुखाबाद एक को बरेली तथा तीन राजस्व निरीक्षकों को जनपद बदायूं की तहसील बिल्सी एवं बदायूं में स्थानांतरित करते हुए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*