नगर में बारिश से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त सड़के हुई जल मग्न जगह-जगह जल भराव से लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। नगर में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त सड़के हुई जल मग्न घरों व दुकानों में घुसा बारिश का पानी जिससे लोगों को आने जाने में हो रही है भारी दिक्कत शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एलआईसी से मोहल्ला गोपालगंज जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या भू-माफियाओं के कारण उत्पन्न हुई है, जिन्होंने अवैध रूप से तालाबों और जल निकासी के रास्तों पर कब्जा कर लिया है। पानी की उचित निकासी न होने से बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है।
वहां के निवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो हालात और भी खराब हो सकते हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!