बदायूं में भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूलों अब 6 अगस्त 2025 को भी बन्द रहेगें
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं : मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए तथा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनपद बदायूं में आज कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से सम्बद्ध विद्यालयों में दिनांक 06 अगस्त 2025 को भी विद्यालय बंद रहेंगे।
यह निर्णय भारी वर्षा की आशंका के मद्देनज़र और अधिकांश जनपदों में पहले ही घोषित अवकाश को देखते हुए लिया गया है। इसके अतिरिक्त, प्राथमिक शिक्षक संगठन द्वारा भी बच्चों की सुरक्षा के लिए अवकाश की मांग की गई थी, जिस पर विचार करते हुए यह आदेश पारित किया गया।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतें।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

