गांव में गंदगी अंबार लगातार शिकायत के बावजूद सफाई कर्मचारियों पर नहीं होती कोई कार्यवाही
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 06 अगस्त 2025
! सिर्फ नोटिस देकर इस पंचायत से उसे पंचायत में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के लिए कर दिया जाता है ट्रांसफर!
रामनगर बाराबंकी! प्रकरण जनपद बाराबंकी के विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत बडनपुर का है जहां की पंचायत विकासखंड रामनगर की बड़ी पंचायत में शुमार होती है तथा हर वर्ष स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत भारी भरकम बजट के साथ वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है लेकिन यह ग्राम पंचायत का दुर्भाग्य है कि विकास खंड की बड़ी पंचायत होने के बावजूद सफाई व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त है जगह-जगह नालियां सड़क पर बह रही हैं आए दिन लोगों का आना-जाना कीचड़ भरे रास्तों से होता है तथा बारिश के चलते मच्छरों का आतंक तथा गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है स्थानीय लोगों के द्वारा जब इस विषय पर तहसील दिवस विकासखंड कार्यालय व अन्य जगहों पर शिकायत की जाती है तब भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के चलते दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती बड़ी पंचायत होने के बावजूद एक सफाई कर्मचारी के भरोसे लगभग एक दर्जन मजरों की सफाई व्यवस्था रहती है सफाई कर्मचारी मुकेश कुमार जो की ग्राम पंचायत में तैनात हैं सिर्फ प्राथमिक विद्यालय बडनपुर में आए दिन कार्य करते हुए अपनी हाजिरी लगा के चले जाते हैं जिसकी भी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों की की गई है लेकिन भ्रष्टाचार का आलम यह है कि सफाई के नाम पर भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लाखों रुपए जारी होने के बाद आज ग्राम पंचायत में एक भी नाली या जल निकासी की व्यवस्था नहीं है इस विषय पर जब ग्राम पंचायत सचिव से वार्ता की गई तब उनके द्वारा यह अवगत कराया गया कि उक्त सफाई कर्मी के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि ऐसा प्रकरण एक ग्राम पंचायत का नहीं है रामनगर विकासखंड की लगभग हर ग्राम पंचायत का यही हाल है जहां पर सफाई कर्मचारी सिर्फ पंचायत कार्यालय में आकर अपनी हाजिरी लगाकर चले जाते हैं अब देखना यह है कि उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बावजूद कोई कार्यवाही होती है या फिर मामला जस का तस बना रहता है
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 06 अगस्त 2025

