विद्युत उपकेंद्र बिसौली पर बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की धूमधाम से की गई

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं । विद्युत उपकेंद्र बिसौली पर बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। यह आयोजन एसडीओ अमित कुमार एवं एसडीओ सौरभ सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की आराधना के पश्चात सभी विद्युत उपकरणों की भी पूजा अर्चना की। इस दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, अवर अभियंता दिनेश कुमार, कमलेश कुमार, त्रिलोक सिंह, विकास, अनिल, चुनमुन आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!