राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य निकाला पथ संचलन शक्ति अनुशासन का किया प्रदर्शन

मुकीम अहमद अंसारी

उघैती, बदायूं । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर उघैती क्षेत्र में पथ संचलन निकाला। संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अपनी शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन किया।शाम 4 बजे शुरू हुए इस आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित होने का संदेश देना था।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिला प्रचारक राजीव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि संघ की स्थापना 1925 में हुई थी और अब इसने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं।उन्होंने एक संगठित हिंदू समाज की विजय की आकांक्षा पर जोर दिया।शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, उघैती और खितौरा में संघ की प्रार्थना के बाद यह पथ संचलन निकाला गया। जिला प्रचारक राजीव और शरद के नेतृत्व में, संघ की गणवेश में स्वयंसेवक खितौरा के पीओएच चिल्ड्रन स्कूल और उघैती से चलकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इसमें खंड कार्यवाह सचिन अंकित तिवारी, संघचालक मदनलाल, आरडी शर्मा, दलबीर सिंह सहित अंग प्रताप, शिवम, अभिनव भारद्वाज, अरुण भारद्वाज, संतोष सिंह, तिलक सिंह, अंकित और देवेश गुप्ता जैसे कई स्वयंसेवक शामिल रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उघैती थाना प्रभारी अवधेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!