बिसौली, बदायूं । त्योहारों के मौसम में ट्रैफिक पुलिस ने नगर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत दर्जनों वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों के कागजों में कमी पाई गई उनका चालान कर दिया गया। इस समय नगर में भीड़ – भाड़ बढ़ गई है। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सुरेश त्यागी ने बताया कि हमारा मकसद केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को जिम्मेदार चालक और समझदार यात्री बनाना है। स्मार्ट ड्राइव करें, सुरक्षित रहे। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि जान बचाने का कवच है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी मिशन शक्ति के तहत स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

