खूब धूम धाम से निकाली गई दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन यात्रा,भक्तों ने खूब लगाये जय माता दी के नारे ,

नेवाज अंसारी संवाददाता बाराबंकी

ग्राम प्रधान कलीमुद्दीन अहमद ने ग्राम वासियों के साथ माता रानी के भक्तों पर पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया, हिंदू मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया।

बाराबंकी अहमदपुर / कोतवाली जैदपुर के अहमदपुर चौकी के अंतर्गत नवरात्री, दशहरा पर्व के बाद ,ग्राम न्योछना व बांभोरा लोदी,से महामाई आदिशक्ति दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन यात्रा बड़े धूमधाम निकाली गई। विसर्जन यात्रा ग्राम पारा से देवकली होते हुए,ग्राम अहमदपुर पहुंची।उसी दौरान ग्राम प्रधान कलीमुद्दीन अहमद ने ग्राम वासियों के साथ माता रानी के भक्तों पर पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया आपसी सौहार्द भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए हिंदू, मुस्लिम भाईचारे का संदेश दिया इसी दौरान डॉक्टर प्रमोद शर्मा ने शरबत का भंडारा कर पूरी यात्रा में भक्तों को प्रसाद वितरण करते रहे ।आपको बता दें कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए की अफवाह फैलाने वालों या अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी, अहमदपुर चौकी प्रभारी आलोक कुमार राजावत भी अपनी पुलिस टीम के साथ सक्रिय नजर आए।अहमदपुर कस्बा और संवेदनशील इलाकों के अलावा भी पुलिस प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति देखी गई। मस्जिदों के आस- पास भारी पुलिस बल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही , पुलिस की तैनाती और अधिकारियों की सक्रियता से लोगों की अच्छी सूझ- बूझ नागरिकों में विश्वास और अमन – चैन का संदेश गया। जिससे आम जनमानस बहुत प्रसन्न रहा , मूर्ति विसर्जन रस्म शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए कोटवा सड़क स्थित कल्याणी नदी के विभिन्न घाटों पर पुलिस बल व गोताखोरों का दस्ता तैनात रहा।इस मौके पर सीओ सदर विकास कुमार श्रीवास्तव ,जैदपुर कोतवाली थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, अहमदपुर चौकी प्रभारी आलोक कुमार राजावत, हेड कांस्टेबल विक्रमाजीत यादव ,हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल तरुण कुमार, शुभम कुमार, सुजीत राजभर, अचलगंज प्रधान प्रतिनिधि राहुलसिंह, भाजपा मंडल मंत्री बनीकोडर अमरेश रावत,अहमदपुर प्रधान कलीमुद्दीन अहमद, मास्टर नूरुद्दीन, डॉ0 सलमान, सहित हजारों भक्त व भारी पुलिस प्रशासन मौजूद रहा

Don`t copy text!