योगी सरकार का महत्वकांची अभियान मिशन शक्ति दीदी विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। योगी सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान मिशन शक्ति दीदी अभियान के फेस 5.0 के तहत कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम ने संयुक्त रूप से महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। श्री हरेंद्र सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है, किसी भी संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि प्रत्येक बालिका में आत्मविश्वास पैदा करना है। जब बेटियां निर्भीक होगी तभी समाज सशक्त होगा। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका आदि उपस्थित रही।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

