मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा दल ने प्रमुख चौराहों व स्कूलों का भ्रमण किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली , बदायूं । प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा स्वावलंबन और सशक्तिकरण के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा गठित महिला सुरक्षा दल ने प्रमुख चौराहों, स्कूलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने आगाह किया कि किसी भी अपराध या अपराधी के बारे में तत्काल पुलिस या शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना दें। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, महिला कांस्टेबल पूनम, बबलू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

