संपूर्ण समाधान दिवस में एक दिन की डीएम बनाकर सृष्टि यादव ने सुनी फरियाद निस्तारण के लिए दिए निर्देश।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। शनिवार को सहसवान तहसील प्रांगण में संपूर्ण समाधान दिवस में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रमोद इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा सृष्टि यादव को जिलाधिकारी बनाया गया नामित जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय के सहयोग से लोगों की समस्याओं को सुना तहसील में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 28 शिकायतें आई जिसमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया बाकी अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर बैठे संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए प्रमोद इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि यादव को 1 दिन के लिए जिलाधिकारी नामित किया गया था जिलाधिकारी द्वारा एक-एक कर लोगों की समस्याओं को सुना गया एवं निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!