मुजरिया क्षेत्र में नियमों की अनदेखी — प्रतिबंध के बावजूद पटाखों की अबैध बिक्री जारी

मुकीम अहमद अंसारी

मुजरिया, बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में दीपावली से पहले एक बार फिर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। पिछले साल ज्योरा गांव में पटाखों में लगी आग से बड़ा हादसा टल गया था, लेकिन सबक लेने के बजाय इस वर्ष भी खुलेआम पटाखों की बिक्री की जा रही है चौराहा मुजरिया थाना गेट के सामने कछला मार्ग पर लगी मार्केट तथा कोल्हाई मे भी मार्केट मे पटाखों कि बिक्री अबैध रूप से पुलिस की निगरानी मे हो रही है प्रशासन आँखे मूंदे बैठा है

मुजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज्योरा गांव में रामबाबू, कन्हैयालाल, राजवीर और अन्य कई लोग बाजार में पटाखों की दुकानें लगाकर खुलेआम अबैध बिक्री कर रहे हैं।वही पर थाने के सामने बिना लाइसेंस के खुल्लमखुल्ला गौरव पुत्र मुनेंद्र सिंह वीरू,नरेंद्र सिंह पुत्र गण सतेंद्र सिंह व टिंकू सक्सेना पुत्र राजबहादुर सक्सेना की दुकानों पर तथा कोल्हाई मे राजवीर शाक्य, रामबाबू,राजकुमार आदि की दुकानों पर अबैध रूप से पटाखों की बिक्री हो रही है पुलिस का रहमों कर्म बना हुआ है वही पर कोल्हाई मे पटाखा बाजार कोल्हाई की बाजार के मैदान मे लगी है यहाँ पर चार लाइसेंस धारको ने अपनी अपनी दुकानव लगाकर नियमों का पालन करते पाए गए पटाखा लाइसेंस धारको मे खुले मे अबैध रूप से पटाखा बिक्री होने पर रोष जताया है

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध है, बावजूद इसके बिना किसी अनुमति के दुकानें सजाई जा रही हैं।

पिछले वर्ष दीपावली के दौरान ज्योरा गांव में पटाखों में आग लगने से भारी नुकसान होते-होते बचा था।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!