मसौली चौराहा से चंद लम्हों में बाइक चोरी, पीड़ित सहादतगंज निवासी सोहेल ने दी पुलिस को सूचना

शमीम अंसारी जैदपुर बाराबंकी

बाराबंकी।मसौली थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सहादतगंज अनूपगंज निवासी सोहेल अख्तर का है, जिनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP41 AF 3102) शनिवार को मसौली चौराहा स्थित लक्ष्मी स्वीट्स के सामने से कुछ ही लम्हों में चोरी हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सोहेल अख्तर किसी काम से कुछ देर के लिए दुकान के पास रुके थे। इसी बीच अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गया। जब तक सोहेल वापस लौटे, वाहन गायब मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने मसौली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे के व्यस्त इलाके में इस तरह की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Don`t copy text!