लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। बदायूं मेरठ राजमार्ग पंडित जी के पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से आ रहा लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार के साइड मार दी जिसमें विजय, 22 वर्ष पुत्र दरिया सिंह,ग्राम सराय मड़ैया थाना मुजरिया निवासी बाइक से अपनी ससुराल अकबरपुर थाना गुन्नौर के लिए दोज का सामान लेकर जा रहा था तभी बदायूं मेरठ राजमार्ग ट्रैक्टर ट्राली में लदीं लकड़ियां बाइक सवार युवक के ऊपर गिर गई जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल हुए युवक की सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया वहीं घायल हुई युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वही जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस ने युवक के स्वजनों को दी है। इसी संबंध में सहसवान वन रेंजर अशोक त्यागी से बात की गई तो उन्होंने बताया मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने यह भी बताया यह जानकारी भी नहीं है,की लकड़ी प्रतिबंधित है, या परमिट पर है,सूचना मिली है, जाकर जांच की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

