रेडीमेड गारमेंट्स के माॅल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स व फायर ब्रिगेड ने पहुँच कर आग पर पाया काबू

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। मोहल्ला शाहबाजपुर निवासी विशाल महेश्वरी का नगर के मुख्य बाजार विल्सन गंज स्थित पोस्ट ऑफिस गली के मुख्य द्वार पर सोमवार सुबह 12:00 के लगभग विशाल गारमेंट्स के शोरूम में लगी आग में लाखों रुपए के माल का हुआ नुकसान हो गया तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

सूचना मिलते ही थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचें और तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी और मौके पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में दमकल कर्मी जुट गए आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और अपनी-अपनी दुकान बंद कर दी
गनीमत रही के पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर जल्दी ही पहुंच गई वरना हो सकता था कोई बड़ा हादसा आग विकराल रूप ले सकती थी और आसपास की दुकान भी चपेट में आ सकती थी एक-एक कर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तब कहीं जाकर आग बुझाई जा सखी

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!