उझानी थाना क्षेत्र में मारपीट और पथराव की घटनाओं में 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

उझानी,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में मारपीट और पथराव की पांच घटनाओं में 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।मारपीट की पहली घटना नरऊ में हुई थी।नरऊ निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हिमांशु घर के पास खड़ा था। उसी दौरान गांव के ही पवन,अमित,गौरव,कृष्णा,शक्ति,सचिन,अभिषेक और दीपक ने बेरहमी से मारपीट की।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

श्रीनारायणगंज मोहल्ले में गंगा प्रसाद के घर में घुसकर उनके भाई पूरन, पत्नी निंकी और बेटे सोनू की पिटाई करने में राधेश्याम, विनोद और विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।रौली गांव में मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने गिरीश कुमार की ओर से गनपत, रामभजन और मोरश्री के खिलाफ कार्रवाई की है।इसके अलावा साहूकारा मोहल्ला निवासी प्रशांत शर्मा ने घर में घुसकर मारपीट और धमकाने केे मामले में भाई निशांत शर्मा और उनकी पत्नी गीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।आरोप है कि दंपती ने घरेलू विवाद में हमला कर दिया।कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली में विजयपाल की दो दिन पहले पड़ोस के ही सुभाष, आकाश और विशाल ने पिटाई की।पुलिस ने घायल विजयपाल की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!