अपने ही खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में लिया
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। गुरूवार को अलापुर के ग्राम अल्लापुर निवासी पंकज पुत्र कालीचरण जाति जाटव ने पुलिस को सूचना दी की अपने ही खेत में मेरे पिता कालीचरण पुत्र जगन्नाथ ने अपने खेत में खड़े शहतूत के पेड़ में लाल रंग के कपड़े से फांसी लगा ली है तो तुरंत थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मौके पर चौकी इंचार्ज म्याऊं राजकुमार सिंह को लेकर ग्राम अल्लापुर पहुंचे तब तक शव को मौके पर उतार लिया था परिजन बताते है कि मृतक कालीचरण से गांव के ही कुछ लोगों ओर सगे रिश्तेदार से मारपीट और कहासुनी का आरोप लगा रहे है तो कयास यह लगाए जा रहे है कि मृतक ने खुद से फांसी लगा ली या फिर मामला संदिग्ध है फिर भी पुलिस जांच में जुट गई है इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर मृतक कालीचरण उम्र करीब 50 वर्ष के शव को कब्ज़े में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी आता है उसके बाद ही विधिक कार्यवाही की जायेगी फिलहाल शव का पंचायत नामा भरकर विधिक कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया हैं मृतक के एक बेटी और दो पुत्र है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

