बाइक व ई- रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल एक की घटना स्थल पर मौत

मुकीम अहमद अंसारी

मुजरिया,बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के मुड़सान नगला पूर्वी निवासी जयदेव आपने चचेरे भाई नन्हे के साथ शनिवार को गांव से कोल्हाई किसी कार्य से गए थे कोल्हाई से शाम को वापस लौटते समय मुडसान नगला पूर्वी जाने वाले रास्ते पर हसुआ नगला तिराहे पर शाम लगभग 7:00 के करीब एक अज्ञात ई रिक्शा से आमने-सामने की टक्कर में बाइक पर बैठे जयदेव नन्हे तथा एक अज्ञात व्यक्ति टकराकर लहूलुहान हो गए जिसमें जयदेव पुत्र गंगाराम उम्र 18 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना परिजनों को मिलने के बाद रात्रि में सूचना मुजरिया पुलिस उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने मेमो के आधार पर शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम कराने हेतु कार्यवाही की है रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया घायल नन्हे पुत्र छोटेलाल 20 वर्ष का उपचार चल रहा है

थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से कोई कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है मोमो के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!