स्मार्ट मीटर और बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सोंपा।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा एवं विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापारियों ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर पहुंचकर स्मार्ट मीटर और बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी को सौंपा।
मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश आह्वान पर नगर के व्यापारियों ने एकत्रित होकर विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी को सौंपा। नगर कृष्ण अवतार शर्मा ने कहा कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने से पूर्व उपभोक्ताओं की जमा सिक्योरिटी राशि वापस की जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद फिक्स चार्ज, मिनिमम चार्ज व इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी समाप्त की जाए, केवल उपभोग की गई यूनिट के आधार पर ही बिल बनाया जाए। महामंत्री धर्मेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि मीटर बदलने, चेक मीटर लगाने व मीटर उतारने के दौरान सीलिंग सर्टिफिकेट मौके पर ही दिया जाए। व्यापारियों का आरोप था कि ऐसे मामलों में मीटर लैब जांच के नाम पर उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी जैसे गंभीर आरोप लगाकर एफआईआर व भारी जुर्माना लगाने के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं, सोलर प्लांट व नेट मीटरिंग वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा शुद्धिकरण (सेटलमेंट) के लिए बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा वर्षों पुराने पीडी कनेक्शनों पर बिना दस्तावेजों के आरसी जारी करना, अस्थायी विच्छेदन की तिथि से फाइनल बिल न बनाना, शिकायतों पर रिसीविंग न देना। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि बिजली विभाग में पारदर्शी व्यवस्था लागू कर उपभोक्ताओं को राहत दी जाए तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। इस दौरान प्रांतीय सदस्य एड. प्रांतीय सदस्य बोबी गुप्ता, सुमित गोयल, केपी मौर्य, गोपाल वार्ष्णेय, नरेंद्र दिवाकर, युवा अध्यक्ष हर्ष प्रिय रस्तोगी, मनोज मौर्य, नत्थू लाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

