नगर के विद्युत उपकेंद्र व तीसरे चरण में कुछ मशीनों की बदलाव को लेकर 05 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। गुरुवार को नगर के विद्युत उपकेंद्र में तीसरे चरण में कुछ मशीनों के बदलाव को लेकर विद्युत विभाग की ओर से 05 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की गई है।
एसडीओ अमित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र बिसौली टाउन पर स्थापित पुरानी वी.सी.बी. बदलने का कार्य कराया जाएगा। जिस कारण उपकेंद्र की सप्लाई गुरुवार सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र से पोषित 11 के.वी. फीटर बदायूं रोड, बुध बाजार, चंदौसी रोड, आसफपुर रोड, साहू रामलखन कोल्ड स्टोर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 से सायं 6:00 बजे तक पूर्णता बंद रहेगी। एसडीओ अमित कुमार ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वह अपने आवश्यक कार्य समय से पहले पूरे कर लें। उन्होंने सम्मानित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

