बिसौली,बदायूं। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत इस बार मतदान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक होगा, इसके बाद मतगणना कराई जाएगी। उसके बाद चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अल्ताफ हुसैन ने दिन भर अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक दी। अंतिम दिन पूरे परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए एल्डर कमेटी ने सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। अब निगाहें गुरुवार को होने वाले मतदान और मतगणना पर टिकी है। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश सक्सेना, प्रेम शंकर यादव, ठा. रामवीर सिंह, हृदेश शर्मा, आशा मिश्रा, दिनेश कुमार यादव, सुधाकर सक्सेना, दिनेश गौतम, शिवदयाल पाल, राहुल शर्मा, सुरेश पाल, राकेश भारती, यशपाल पाल, जोगेंद्र सिंह यादव, रविंद्र सिंह पाल, योगेश मौर्य, विवेक तिवारी, कमर अब्बास, रजा अब्बास, स्नेह गौरव उपाध्याय, सुनील चौहान, सचिन शर्मा, प्रिंस सक्सेना, संजय प्रताप, राकेश सक्सेना, बलबीर सिंह यादव, रामकरन सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, नवल शर्मा, भेषज शरण शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, ख्याली राम मौर्य, मो. सलीम, युधिस्टर यादव, कृष्ण पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

