बूथ पर बीएलओ आती नहीं मतदाता परेशान कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव व सभासद पति ने तहसीलदार को सोंपा ज्ञापन

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। बुधवार को वार्ड नं 27 मोहल्ला नई सराय सभासद पति रफीउद्दीन शेख एवं कांग्रेस पार्टी के ज़िला सचिव अहमद अमजदी ने नेतृत्व में एक ज्ञापन तहसीलदार सदर को दिया गया वार्ड में एक वूथ संख्या 199 बढ़ाया गया है जिस के लिए जो बीएलओ नियुक्त की गई है वह उपस्थित नहीं हो रही है हालांकि तीन बार विज्ञानानंद इंटर कालेज में वूथ कैंप लगाया जा चुका है मगर वह नहीं आ रही है बाकी बीएलओ से बात करो तो वह कहती हैं कि जो बीएलओ — 199 के लिए नियुक्त कि गई है वह ही देखे गी सुपरवाइजर से बात करो तो भी टालमटोल कर देते हैं गरज यह कि कहीं से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है इसी सिलसिले में आज सभासद पती रफीउद्दीन शेख एवं कांग्रेस कमेटी के ज़िला सचिव अहमद अमजदी बदायूॅंनी ने तहसीलदार सदर को मिलकर अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा साथ में सैय्यद असगर अली, आदि लोग मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!