गर्मी से पूर्व बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतू सभी किसानों से अनुरोध अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवा ले कैपेसिटर लगवाने से निम्न फायदे : उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। सहसवान विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी से पूर्व बेहतर विधुत आपूर्ति हेतू सभी किसानों से अनुरोध है कि अपने ट्यूबवेलों पर कैपेसिटर लगवा ले। कैपेसिटर लगवाने से निम्न फायदे है।
दस हॉर्सपावर मोटर पर कैपेसिटर लगाने के प्रमुख फायदे
पावर फैक्टर में सुधार
इंडक्शन मोटर का पीएफ सामान्यतः 0.7–0.8 होता है।
कैपेसिटर लगाने से पीएफ 0.95 तक सुधर जाता है।
बिजली बिल में पेनल्टी कम या समाप्त हो जाती है।
विद्युत धारा (करंट) कम होती है।
पीएफ सुधारने पर वही पावर कम करंट से चलती है।
इससे लाइन में लोड कम लगता है और
तार गर्म नहीं होते
ट्रांसफॉर्मर पर लोड कम पड़ता है।
मोटर का टॉर्क बढ़ता है
कैपेसिटर लगाने से मोटर को बेहतर रीएक्टिव पावर (केवार) मिलता है।
इससे मोटर का स्टार्टिंग टॉर्क और रनिंग टॉर्क बढ़ता है, मोटर स्मूथ चलती है।
वोल्टेज में सुधार
लो वोल्टेज की स्थिति में मोटर बेहतर परफॉर्म करती है।
मोटर कम वोल्टेज पर भी ट्रिप नहीं होती और सुचारू चलती रहती है।
बिजली की बचत एनर्जी सेविंग
कैपेसिटर लगाने से लगभग 5–10% तक यूनिट की बचत संभव है पीएफ सुधार के कारण)।
मोटर पर लोड कम और लाइफ अधिक
मोटर कम करंट लेती है
गर्मी कम बनती है
कॉइल और वाइंडिंग की लाइफ बढ़ती है
दस हॉर्सपावर मोटर के लिए सही कैपेसिटर कितना होना चाहिए?
दस हॉर्सपावर मोटर के लिए आम तौर पर
7.5 के वार से 10 के वार का कैपेसिटर लगाया जाता है।
अगर पीएफ 0.7–0.8 है → 10 के वार
पीएफ पहले से ठीक है (0.85+) → 7.5 के वार
उपखंड अधिकारी ने सभी किसानों से अनुरोध है कि तत्काल अपने निजी नलकूप पर उचित छमता के कैपेसिटर अपने नजदीकी इलेक्ट्रिकल की दुकान से खरीद कर लगवाना सुनिश्चित करे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!