विश्वविद्यालय अनुदान आयोग फैलोशिप यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में बिसौली के सुनील कुमार यादव पहला स्थान हासिल किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा एवं जूनियर रिसर्च फैलोशिप यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में बिसौली तहसील के सुनील कुमार यादव ने देश भर में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने प्रथम प्रयास में 300 में से 238 अंक अर्जित कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सुनील कुमार यादव के पिता कृषक हैं और परिवार बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव निमठौली के मूल निवासी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सुनील की यह उपलब्धि बताती है कि अनुशासन मार्गदर्शन और निरंतर अध्ययन से राष्ट्रीय स्तर की सफलता संभव है। सुनील कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय पिता दरियाय सिंह यादव, माता सोमवती देवी और भाई हरिशंकर यादव को दिया है। गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

