विद्युत वितरण खंड कार्यालय में शनिवार को अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में विभाग की समीक्षा बैठक की गई
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। विद्युत वितरण खंड कार्यालय में शनिवार को अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में विभाग की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें अधिशासी अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर अनुसार विद्युत आपूर्ति प्रदान करें।
अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने निर्देश दिए कि सब स्टेशन, पोल, लाइनें तथा ट्रांसफार्मर सहित अन्य विद्युत उपकरणों की सुरक्षात्मक देखभाल सुनिश्चित की जाए। जिससे आगामी महीनों में विद्युत आपूर्ति बेहतर रहे। उन्होंने निर्देश दिए की सब स्टेशन पर फोन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करें, एवं उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान भी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि बड़े बकायादारों से बसूली के लिए मुनादी कराई जाए। शत प्रतिशत राजस्व वसूला जाए। बैठक में डिविजनल एकाउंटेंट करन सिंह, एसडीओ बिसौली अमित कुमार एवं एसडीओ आसफपुर सौरभ सैनी आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

