तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम की अध्यक्षता में किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और बार-बार शिकायत आने पर नाराजगी जताई। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार, एसडीओ अमित कुमार, कृषि विभाग नेत्रपाल सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!