थाना क्षेत्र के ग्राम बसोलिया में पुरानी रंजिश के चलते महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। थाना क्षेत्र के बसौलिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पीड़िता ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना 3 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7 बजे हुई।
पीड़िता राहत ने अपनी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर घरेलू काम कर रही थी। तभी गांव के मुहम्मद पुत्र जाहिद, जाहिद पुत्र साहिद और ताज पुत्र जाहिद की पुत्री लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर उसके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए राहत के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस हमले में राहत के पैर और शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़िता को हमलावरों से बचाया। लोगों को आता देख आरोपी राहत को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने पहले अपना इलाज कराया। इलाज के बाद वह सहसवान थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

