पैदल जा रहे हैं किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल किसान को डाक्टरों ने किया मृतक घोषित

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। सहसवान बिसौली मार्ग पर पैदल अपने घर जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी किसान गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है
घटना रविवार की शाम करीब 7:00 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर चौराहे की है गांव तिगरा निवासी जावेस 40 किसी काम से गांव सुल्तानपुर गया था वह पैदल अपने घर वापस आ रहा था बिसौली से सहसवान की ओर तेज रफ्तार से आ रहे बहन ने उसे टक्कर मार दी वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस शव पीएम को भेज रही है कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!