डी पॉल स्कूल में आई. सी. एस. ई. बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षाऍ विधिवत प्रारम्भ हो गई हैं

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। डी पॉल स्कूल में आई.सी.एस.ई. बोर्ड की हाई स्कूल “दसवीं” की परीक्षाएंँ विधिवत प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षा केंद्र के बाहर विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष साफ झलक आया। मंगलवार को पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र संतुलित था, हालांकि अधिकांश विद्यार्थियों ने बेहतर अंक मिलने की उम्मीद जताई। विशेष बात यह रही कि डी पॉल स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र उनके अपने ही विद्यालय में निर्धारित हुआ है, जिससे उन्हें सुविधा और सहजता का अनुभव हो रहा है। परीक्षा कक्ष में स्वच्छता, अनुशासन और शांत वातावरण सुनिश्चित किया गया है। परीक्षार्थियों की जाँच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वी. सी. स्वयं आई.सी.एस.ई. बोर्ड के बोर्ड इंस्पेक्टर भी हैं। ऐसे में परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा के पहले दिन सभी छात्र-छात्राएँ निर्धारित समय से पूर्व केंद्र पर पहुँच गए और शांतिपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित हुए।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!