नगर के एल्फाबेट किंडर गार्डन स्कूल द्वारा ग्रैंड पेरेंट्स डे बागवान का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। नगर के एल्फाबेट किंडर गार्डन स्कूल द्वारा ग्रैंड पेरेंट्स डे “बागवान” का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रोग्राम के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंग-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी पेरेंट्स का मनमोह लिया। इस दौरान अदिति वार्ष्णेय को स्टूडेंटस ऑफ़ इयर ट्रॉफी से नवाजा गया।
साहू रामलखन कोल्ड स्टोरेज में आयोजित बागवान कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुदित अग्रवाल ने ग्रैंड पैरेंट्स के अभिवादन से किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि दादा-दादी और नाना नानी परिवार की परंपराओं और मूल्यों के वाहक होते हैं। उन्होंने इस आयोजन को पीढ़ियों के बीच संवाद का सेतु बताया। उन्होंने कहा कि प्रोग्राम का उद्देश्य बच्चों को उनके ग्रैंड पैरेंट्स से जोड़ना था। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने दादा-दादी और नाना नानी को भावुक कर दिया। वह लगातार तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे। समारोह के अंत में विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों की झलक साफ दिखाई दी। ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के बीच प्रेम और सम्मान की भावना को भी सुदृढ़ करने का संदेश दे गया। अंत में भारती अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल, श्यामा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अयान्श पाठक, अदिति वार्ष्णेय, अधिश्री शर्मा, आराध्या सिंह, केशवी आनंद, नितिका यादव, सैयदा जैनब, शुभी वर्मा, भूमि भारद्वाज, माही मिश्रा, आर्या गुप्ता, सुहावनी अजवानी, कायरव वार्ष्णेय, त्रिशा गुप्ता, समृद्धि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!