बिसौली,बदायूं। एसआईआर अभियान के तहत नोटिसों का जवाब देने में मतदाताओं के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे सैकड़ों मतदाता हैं जो अभी तक अपने कागजों को पूरा नहीं कर पाए हैं।
गुरुवार को तहसील सभागार में एईआरओ खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने 232 से 252 तक के मतदाताओ के नोटिसों के संबंध में जनसुनवाई की। जो मतदाता नोटिस से संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचे उनकी समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान नन्हीं, तनिशी, चित्रा, हुकम सिंह, नीलम, उर्मिला देवी, आमिर खान सोनी देवी, मालती मीना कुमारी सुमन, अंकित कुमार शर्मा, प्रीति देवी, ओमबीर, सोमवार, शिवानी माहेश्वरी आदि उपस्थित मतदाओं के दस्तावेज लेकर अपलोड किए। श्री प्रसाद ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस प्राप्त हुई है वह अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, परिवार रजिस्टर की नकल, बैंक पासबुक आदि दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के माता-पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है उन्हें एक दस्तावेज देना होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं, बल्कि निश्चित तिथि पर उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराए।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

