रुदायन कांड के आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए, अवनीश पांडे

मुकीम अहमद अंसारी

यह घटना बेहद अफसोस जनक पुलिस प्रशासन को आरोपी के विरुद्ध पड़ी करवाई करनी चाहिए, ओंमकार सिंह

सहसवान, बदायूं। रुदायन में बुजुर्गों के साथ मारपीट एक शर्मनाक घटना है गंगा जमुना तहजीब को खराब करने के लिए जो हरकत की गई है वह निंदनीय है जिसको लेकर आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अवनीश पांडे के नेतृत्व में सहसवान मोहल्ला मोहद्दीनपुर पहुंचा और पीड़ित बुजुर्गों से मुलाकात की राष्ट्रीय महासचिव अवनीश पांडे ने कहा कि रुदायन में जो घटना हुई है वह बेहद अफसोजनक है इंसानियत को कलंकित करने वाली है बुजुर्गों के साथ मारपीट करने और अब शब्द करने वाले युवकों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने तीनों बुजुर्गों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस आपके साथ है पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है
पूर्व जिला अध्यक्ष ओंमकार सिंह ने घटना की निंदा करते कहां की रुदायन में जो हुआ वह खुली गुंडा गर्दी है आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि इस तरह की कोई दोबारा करने की हिम्मत ना करें मामला केवल मारपीट का नहीं है बल्कि पूरे इलाके को नफरत की आग में झोकने का षड्यंत्र है टोपी डाली देखकर मारपीट की गई और इस ओर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जिसे किसी भी दिशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आरोपी धार्मिक भावनाओं को भड़काना चाहता था कांग्रेस कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने तीनों बुजुर्गों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आप लोगों को इंसाफ मिलेगा कांग्रेस आपके साथ है
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा भेजी गई 50 किलो की फूलमाला से तीनों बुजुर्गों का मनोबल बढ़ाया

प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस सेवदल यंग बिग्रेड शफी अहमद, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष अजीत यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष फरमान, पूर्व नगर अध्यक्ष नाहिद अली, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष यूनुस सकलैनी, इस्लामनगर अध्यक्ष डॉक्टर तनवीर अहमद, कृष्ण गोपाल महेश्वरी सहित मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!