ऐतिहासिक स्थल सरसोता पर एकादशी पर्व पर लगने वाले मेले में सजने लगी दुकानें।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। ऐतिहासिक स्थल सरसोता पर लगने वाले मेले का आज तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
बताते दें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली से पूर्व तीन दिवसीय मेले का आयोजन सरसोता पर होता है, यहां पर चरक झूला खेल तमाशा विभिन्न प्रकार की दुकानें सजती हैं, इस मेले में घोड़ा दौड़ विभिन्न गांव के लोग होली की चौपाई आदि का आयोजन होता है। इस मौके पर नायब तहसीलदार आनंग राज, सियोराज सिंह, अबीर सक्सेना, सौरभ गुप्ता प्रदीप कुमार शर्मा, सज्जन सिंह ,डॉक्टर कैलाश चंद्र,नीरेश माहेश्वरी ,मोहित यादव, शिव यादव यदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!