डी पाॅल स्कूल में छुट्टी होते ही छात्र-छात्राएं होली की मस्ती में डूब गए।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। डी पॉल स्कूल में छुट्टी होते ही छात्र-छात्राएं होली की मस्ती में डूब गए। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया। स्कूल के प्रबंधक डा. फादर मार्टिन वीसी ने कहा कि यह त्यौहार प्रेम, एकता और खुशियों का प्रतीक है, जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से रासायनिक रंगों से दूर रहने और सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से गुलाल से होली खेलने का आग्रह किया। रंगोत्सव में प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता, अंश वार्ष्णेय, मो. मुजफ्फर खांन, प्रिंस वार्ष्णेय, प्रतीक कुमार झा, ईशान गुप्ता, तनिष्क वार्ष्णेय, शौर्य वार्ष्णेय, दर्शिका गुप्ता, अनन्या मिश्रा, माही गोयल, वैष्णव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!