सहसवान,बदायूं। प्रार्थिनी रूपाली पुत्री आकाश निवासी मोहल्ला निनौहार थाना सहसवान की निवासी हैं प्रार्थिनी होली के दिन अपने घर में बैठी हुई थी तभी उसके घर पर शराब पीकर विक्की पुत्र रामलाल, अपने अन्य साथियों को लेकर आया और प्रार्थना के साथ शराब पीकर गली गलोज करने लगा जिसका प्रार्थिनी ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले में इन लोगों से सुबह के वक्त अन्य लोगों से झगड़ा हुआ था इसी बात को लेकर वह लोग आए और प्रार्थिनी को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की जब प्रार्थनी की बहन उसे बचाने आई तो उसके साथ भी वदसुलूकी और उसे भी जमकर मारा पीटा और प्रार्थनी की वहन का मोबाइल भी छीन ले गए शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए जिन्हें देखकर मुलजिमान जाते समय आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए प्रार्थिनी और उसकी बहन के काफी छोटे आई है जिसके संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है पीड़ित महिला का आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुलजिमानो को गिरफ्तार नहीं किया है जिससे उनके हौसले बुलंद हैं इसके संबंध में शुक्रवार को पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

